यूपी के विश्वविद्यालय लागू होगा सामान्य पाठ्यक्रम
यूपी के विश्वविद्यालय लागू होगा सामान्य पाठ्यक्रम
![]() |
काशी हिंदू यूनिवर्सिटी |
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सभी विश्वविद्यालयों को भेज भी दिया है।
शासन के निर्देशों पर अब विश्वविद्यालय इस मामले को विद्वत परिषद और कार्य परिषद के एजेंडे मैं शामिल कर वहां से मजूरी देंगे।
इसके बाद नए सत्र से सामान्य पाठ्यक्रम लागू कर दिया जाएगा।
शासन ने राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर के कोर्स के लिए सामान्य पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय पिछले वर्ष ही लिया था।
इसके लिए कमेटी का भी गठन किया गया था।
कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर सभी विश्वविद्यालयों को भेजकर इसे अमल में लाने को कहा साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि संशोधित पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय अपने अस्तर से 30 फीसद तक बदलाव कर सकते हैं।
प्रयागराज स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के अन्य तमाम विश्वविद्यालय में इस दशा में कवायद भी शुरू हो गई है।
इसके लिए पहले सभी विभागाध्यक्षों और संकायाध्यक्षौं को पाठ्यक्रम भेज कर उनका सुझाव लिया जाएगा।
वहां से सुझाव मिलने के बाद संशोधित पाठ्यक्रम को कार्यपरिषद में मंजूरी लेने के पहले विभागों की बोर्ड आफ स्टडीज में रखा जाएगा।
ग्रीन जोन के स्कूलों में शुरू हो सकती है गतिविधियां
कोरोना संकट के बाद बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंतित अभिभावकों के लिए यह खबर थोड़ी राहत देने वाली है।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्कूलों में प्रवेश नामांकन अधूरी रह गई बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन जैसे कामों को शुरू करने की अनुमति मिल सकती है।
इन गतिविधियों के संचालन की इजाजत अभी सिर्फ ग्रीन जोन में मिलेगी। स्थिति को देखते हुए इसके बाद में हॉटस्पॉट को छोड़कर दूसरे सभी क्षेत्रों में भी शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 17 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही मंत्रालय ने स्कूलों के लिए सेफ्टी गाइडलाइन तैयार करने का काम भी शुरू किया है। इसे लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही तैयार करके सभी शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचाने की योजना है।
फिलहाल इस काम में एनसीईआरटी और केंद्रीय विद्यालय संगठन को लगाया गया है।
गर्मी की छुट्टी का क्लास चलेगा या नहीं
दरअसल प्रवेश प्रक्रिया को स्कूलों के गर्मी की छुट्टियों के बाद खुलने से पहले ही पूरी कराने की तैयारी हो रही है। वैसे भी केंद्रीय विद्यालय सहित देश के ज्यादातर स्कूलों में 15 मई के बाद गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। जो करीब 30 जून तक चलेगी इस बीच गर्मी में अतिरिक्त क्लास लगाने की योजना भी टाल दिया गया है। यानी अब स्कूल में पढ़ाई को लेकर कोई भी फैसला जून के बाद स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा। स्कूलों के लिए सेफ्टी प्लान तैयार करने में जुटी विशेषज्ञों के मुताबिक वह सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर प्लान तैयार कर रहे हैं।
खासकर जो क्षेत्र कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त है। वहां शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं है। बाकी क्षेत्रों में भी कुछ प्रतिबंध के साथ इन्हें शुरू किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए स्थानीय प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी मालूम हो कि स्कूलों का शैक्षणिक सत्र वैसे तो अप्रैल से ही शुरू हो गया है। लेकिन लाख में स्कूलों के बंद होने से अभी तक प्रवेश नामांकन जैसी प्रक्रिया अटकी पड़ी है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubt please let me know